रोशन अवस्थी@देवभोग। क्षेत्र की महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस शुभ अवसर पर जिला कांन्ग्रेश केअध्यक्ष श्रीमती पदमा दुबे ने क्षेत्र की महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महिला समाज का एक अहम हिस्सा है। लेकिन वक्त के साथ महिलाएं समाज व राष्ट्र के निर्माण का एक अहम हिस्सा अब बन चुकी है। घर परिवार से सीमित रहने वाली महिलाएं जब चारदीवारी से बाहर निकल कर अन्य क्षेत्र की और बड़ी तो उन्हें अपार सफलता मिलने लगी। चाहे खेल के जगत से लेकर मनोरंजक तक और राजनीति से लेकर सैन्य व रक्षा मंत्रालय तक में महिलाएं ना केवल शामिल है बल्कि बड़ी भूमिकाएं अदा कर रही है। महिलाओं को अपनी भागीदारी को बढ़ाने और अपने अधिकारों से अनजान महिलाओं को जागरूक करने व उनके जीवन के मैं सुधार करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष 8 मार्च को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। ताकि महिलाएं अपनी भागीदारी को समझ सके व हर क्षेत्र में सहभागिता बना सके।।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेश जिला अध्यक्ष श्रीमती पदमा दुबे ने क्षेत्र की महिलाओं को दी बधाई व शुभकामनाएं…..
