उतई(सतीश पारख)…क्षेत्रीय विधायक व प्रदेश सरकार में गृह लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुसंसा पर स्वीकृत सुगम सड़क योजना अंतर्गत नगर की चौबीस गलियों का सिमेंतीकरण दो करोड़ अठ्ठाईस लाख तिरानबे हजार में किया जाएगा ।इस हेतु शीघ्र प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य आदेश जारी करने की जानकारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत उतई ने दी।

