बोरेन्दा परिक्षेत्र के यशवंत यादव बने अध्यक्ष, ठेठवार यादव समाज की बैठक में सर्वसम्मति से हुआ चयन

पाटन। पाटन राज, ठेठवार समाज के बोरेंदा परिक्षेत्र का वार्षिक अधिवेशन सीपकोना में सम्पन्न हुआ। सर्व प्रथम आराध्य देव श्री कृष्ण भगवान जी का पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। पाटन राज कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कोषाध्यक्ष अर्जुन सिंह यादव द्वारा वार्षिक आय व्यय की जानकारी दी गई। प्राप्त आवेदनों पर चर्चा करते हुए समस्याओं का निराकरण किया गया। तत्पश्चात परिक्षेत्र कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से यशवंत यादव भोला ग्राम बोरंदा को अध्यक्ष, सुभाष चन्द्र यादव जरवाय को सचिव,सालिक राम यादव बोरेंदा को कोषाध्यक्ष, सनत कुमार यादव तेली गुंड्रा एवं महेंद्र यादव खोरपा द्वय उपाध्यक्ष मनोनीत किए गए।

साथ ही परिक्षेत्र अंतर्गत शामिल समस्त 11 गावों में ग्राम प्रमुखों की नियुक्ति की गई। समाज के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जीवन यादव, मदन यादव, ईश्वर यादव, अर्जुन सिंह यादव, लोकनाथ यादव, मिलउ राम यादव को सामाजिक संरक्षण का दायित्व प्रदान किया गया। आयोजित कार्यक्रम का संचालन पाटन राज युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मोहन यादव असोगा द्वारा किया गया, उक्त कार्यक्रम में राज महतो राज कुमार यादव,आत्मा राम यादव, प्रेमलाल यादव, भागी रती यादव, केदार नाथ, शिव कुमार, कुंज बिहारी, खोर बाहरा, तिरिथ राम, चैत राम, खुमान, केशव, कौशल, बुधराम सहित समाज के बहुत से सदस्य सम्मिलित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *