पाटन। दुर्ग जिले के नए पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जे पी मेश्राम ने आज पाटन ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का सघन दौरा कर निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण सेवाएं देने दिए निर्देश दिए। हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर सेलूद, बटरेल, गाड़ाडीह, रानीतराई एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटन का अवलोकन किया गया। अस्पतालों में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने निर्देश दिए। चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक का ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने टिप्स दिए। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना आयुष्मान भारत के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियों को चिकित्सा सेवाओं से लाभांवित करने निर्देश दिए। हाई रिस्क गर्भवती माताओं का चिन्हांकन कर उनकी सतत प्रसव पूर्व जांच कर उचित सलाह देकर सुरक्षित मातृत्व एवं प्रसव हेतु तत्पर रहने निर्देशित किया। मौसमी बीमारी की सतत मॉनिटरिंग कर सचेत रहने निर्देश दिए। ईडीएल अनुसार दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने निर्देशित किया। सेक्टर सुपर्विसेर एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर को अपने क्षेत्र में सतत मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया। स्वास्थ्य केंद्रों के भ्रमण के दौरान बीएमओ डॉ आशीष शर्मा, डॉ कृष्ण कुमार डहरिया, डॉ नवीन तिवारी , संदीप चंद्राकर आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
दुर्ग जिले के नव पदस्थ मुख्य चिकित्सा अधिकारी पाटन ब्लॉक के स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर निरीक्षण किया
