तहसील साहू संघ पाटन की त्रिवार्षिक आम चुनाव 6 मार्च को पाटन में,दावा आपत्ति के बाद हुआ मतदाता सूची की अंतिम प्रकाशन

पाटन। जिला साहू संघ दुर्ग के निर्देशानुसार तहसील साहू संघ पाटन की त्रिवार्षिक आम चुनाव 6 मार्च को साहू सदन पाटन में आयोजित की गई है। चुनाव के सन्दर्भ में आज मुख्य चुनाव अधिकारी घनश्याम साहू, सह चुनाव प्रभारी लक्ष्मीनारायण साहू, चुनाव प्रभारी रेखराज साहू, गोपेन्द्र साहू द्वारा दावा आपत्ति के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया।
चुनाव दो सत्र में सम्पन्न होगा पहले सत्र में आजीवन सदस्य, नीव के पत्थर, संरक्षक सदस्यों द्वारा डेलीगेट सदस्य का चुनाव होगा। द्वितीय सत्र में दोपहर 1.25 बजे से त्रिवार्षिक आम निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। मतदान के तुरंत बाद मतगणना एवं चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
पाटन तहसील के पांच परिक्षेत्र के अध्यक्ष एवं दो उपाध्यक्ष मतदाता होंगे। साथ ही 742 आजीवन सदस्यों द्वारा 7 डेलीगेट का चुनाव किया जाएगा जो मुख्य चुनाव के मतदाता होंगे। डेलीगेट में निर्वाचित एवं सभी परिक्षेत्र के निर्वाचित पदाधीकारी मिलाकर 22 मतदाताओं द्वारा तहसील अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महिला एवं पुरूष का चुनाव किया जाएगा।
मौके पर प्रमुख रूप से तहसील अध्यक्ष अश्वनी साहू , उपाध्यक्ष दिनेश साहू, महासचिव खेमलाल साहू, गंगादीन साहू, लालेश्वर साहू, पुरण साहू, रामनारायण साहू, सरिता साहू,कमलेश्वरी साहू, चंद्रिका साहू,धनराज साहू, हरिशंकर साहू, डॉ. डोमन साहू,रविशंकर साहू,टेस राम साहू,गुलाब साहू, बलराम साहू, दिलीप साहू, सोहन साहू, लोकेश साहू, नारायण साहू, आनंद चंदन प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *