जगन्नाथ मंदिर अखरा में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस

**अखरा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट  द्वारा 9वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।प्रातः 9 बजे सत्यनारायण पूजा भागवताचार्य पंडित कृष्ण कुमार तिवारी के द्वारा विधिविधान से किया गया।ततपश्चात कार्यक्रम की गरिमामयी उपस्थिती में  अतिथियो का स्वागत किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री चोवाराम वर्मा जी,केन्द्रीय अध्यक्ष छ. ग. मनवा कुर्मी समाज,अध्यक्षता  अमरचंद वर्मा , मुख्य न्यासी जगन्नाथ मंदिर अखरा,विशेष अतिथि  विजय बघेल, संरक्षक जगन्नाथ मंदिर अखरा एवं सांसद दुर्ग लोकसभा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्य अतिथि  चोवाराम वर्मा ने कहा कि अखरा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने का हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है।ऐसा भब्य मंदिर कुर्मी समाज का धरोहर है।इसे हमे सहेजकर रखने की जरूरत है। इस मंदिर की भब्यता को हमारे दसो राजप्रधान  के माध्यम से छत्तीसगढ़ के दसों राज में वृहद रूप से प्रचार प्रसार किया जाएगा। मुख्य न्यासी अमरचंद वर्मा ने  मंदिर का इतिहास संक्षेप में बताया और कहा कि मंदिर की वितारिकरण हेतु मंदिर परिसर में सत्संग भवन,भोजनालय एवं शुलभ शौचालय हेतु एक करोड़ तेरह लाख पैसठ हजार रूपये की राशि   मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के द्वारा स्वीकृत किया गया है। जिस पर कार्य निर्माणाधीन है। कार्यक्रम को पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष दुव्य सीताराम वर्मा,मन्नूलाल परगनिहा, मेहत्तर राम वर्मा राज प्रधान पाटन राज,ब्रिगेडियर विजय कश्यप ने भी संबोधित किया।* *कार्यक्रम में मुख्य रूप से ट्रस्ट के संरक्षक डॉ.एल.एन. वर्मा,उपाध्यक्ष देवप्रसाद वर्मा,कोषाध्यक्ष कौशल आडिल, केदार कश्यप,महेंद्र वर्मा,आशाराम वर्मा, लालाराम वर्मा,पुरुषोत्तम आडिल, भानु वर्मा, विनोद कश्यप,भोजराम बंछोर,शरद बघेल,खम्हन बिजौरा,द्वारिका वर्मा,अभिषेक कश्यप,वेदनारायन वर्मा, तारेंद्र बंछोर, शेखर वर्मा,लक्ष्मी वर्मा,भारती वर्मा,मीना वर्मा,लता वर्मा, शैल कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।*कार्यक्रम का संचालन लालाराम वर्मा एवं आभार रूपेन्द्र वर्मा ने किया।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *