विक्रम शाह कुम्हारी…..
कुम्हारी । नगर के विभिन्न वार्डों में निर्मित विकास कार्यों में आदर्श गौठान, महामाया उद्यान, एफ.एस.टी.पी.(फिकल स्लेज ट्रीटमेंट प्लांट) तथा जिम आदि में भ्रमण कर मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने प्रगति की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान उन्हें रोजगारोन्मुखी व्यवसायिक कार्यों के सम्बन्ध में बताया गया कि स्थानीय महिला स्व सहायता समूहों द्वारा संचालित लघु कुटीर उद्योगों से विभिन्न वस्तुओं का उत्पादन कर विक्रय किया जा रहा है, शासन की सहायता से समूह द्वारा अपने उत्पादों को बेचने में सुगमता हो रही है ।

गौठान में तैयार किए जा रहे बर्मी खाद की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा उत्कृष्ट वर्मी कंपोस्ट अन्यत्र नहीं देखा । अपशिष्टों को खाद बनाने की विधि को देखा का भी अवलोकन किया। पथरीले बंजर भूमि पर हरियाली की चादर बिछाने और व्यवस्थित रूप देकर आम नागरिकों को ऑक्सीजोन सुलभ कराने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं उनके सहयोगी पार्षदगण, जनप्रतिनिधियों तथा नगरपालिका प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल ने मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि नगर के विकास को नई दिशा मिलने से कुम्हारी की अपनी एक अलग पहचान बनेगी । उन्होंने समस्त नगरवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां देते हुए जनप्रतिनिधियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि अन्य निर्माणाधीन विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराएं ताकि क्षेत्र के रहवासियों को इसका समुचित लाभ मिल सके । इस दौरान उन्होंने एवं ओएसडी मनीष बंछोर ने पौधारोपण भी किया । इस अवसर पर मनीष बंछोर ओएसडी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन मुख्यनगरपालिका अधिकारी जितेंद्र कुशवाहा पालिकाध्यक्ष राजेश्वर सोनकर, उपाध्यक्ष के. रविकुमार जिला सहकारिता समिति अध्यक्ष जवाहर वर्मा सहित नगर पालिका परिषद कुम्हारी के पार्षदगण एवं अधिकारी कर्मचारी एवं कॉंग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
