पाटन। सिद्धी योग साधना वैलनेस सेंटर के तत्वधान में आज अमलेश्वर के बटालियन में इंडियन फोर्स को योग कराया गया। जिसमें योग प्रशिक्षक रामअवतार चंद्राकर, योग थैरेपिस्ट टिकेश्वर पटेल एवं अंतरराष्ट्रीय योग खिलाड़ी धीरेंद्र कुमार वर्मा ने योग का महत्व बताये। मौके पर बटालियन के सभी जवान एवं एसपी, डीएसपी मौजूद थे। योग शिक्षक ने योग के बारे में महत्व बताते हुए कहा की आज की जनरेशन में हम अपने आप को कैसे मजबूत रखें जिससे हम अपनी दिनचर्या में खुश रह सके।

