डुन्डेरा में हर्ष साहू के जन्मदिन पर सफाई कर्मियो का हुआ सम्मान…सफाई कर्मियो का ग्राम के स्वच्छता में अहम् योगदान,इनका सम्मान जरुरी-हर्ष साहू

उतई। डुन्डेरा में समाजसेवी हर्ष साहू के जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम के सफाई मित्र व उत्कृष्ठ कार्य करने वालो का सम्मान किया गया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि समाजसेवी हर्ष साहू थे।अध्यक्षता वार्ड पार्षद रोहित धनकर व जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक साहू,जीनत साहू विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।आयोजक तरुण बंजारे ने बताया की समाजसेवी हर्ष साहू के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम के सफाई मित्र व उत्कृष्ठ कार्य करने वाले लोगो का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यातिथि हर्ष साहू ने आयोजक तरुण बंजारे व उनके टीम को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा की लोग अपने जन्मदिन बड़े होटलो में मनाते है लेकिन अपने क्षेत्र के लोगो के बिच पारिवारिक मौहोल में जन्मदिन मनाने का अवसर सौभाग्य से मिलते है और वह सौभाग्य ग्राम डुन्डेरा के जनता से मुझे मिला।साथ ही सफाई मित्रो का सम्मान करना हमारे लिए गर्व की बात है क्योकि सफाई मित्र का समाज में एक अलग ही स्थान है,कोरोना जैसे महामारी में भी सफाई कर्मियो के विशेष योगदान रहा।वह सभी मौसम में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते है।
कार्यक्रम का मंच संचालन संतोष बंजारे व आभार धनेश मानिकपुरी ने किया।
इस दौरान कार्यक्रम आयोजक तरुण बंजारे व टीम के सदस्य लोमन सोनी,चेतन साहू,जिनत साहू,धनेश मानिकपुरी,प्रदीप बंजारे,संतोष बंजारे,ईश्वर साहू,मोनू तिवारी,झलेश्वर साहू वार्ड अध्यक्ष छंगा साहू,तुलसी विश्वकर्मा,पप्पू निर्मलकर,दिनेश बंजारे,लक्ष्मी साहू,गंगोत्री साहू,जामुन,नारायणी साहू,प्रीती साहू हिरा धनकर,तोषण कुर्रे,टोमन साहू,सोनू साहू संजय साहू,ईश्वर लाल सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *