उतई ।राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रायपुर एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अछोटी दुर्ग के निर्देशानुसार विकासखंड दुर्ग ग्रामीण अंतर्गत समस्त प्रधान पाठकों का विकासखंड स्तरीय शाला प्रबंधन समिति का क्षमता विकास प्रशिक्षण हेतु बी.आर.सी. में बैठक आयोजित की गई । प्रशिक्षण शासकीय प्राथमिक शाला रूआबांधा में प्रथम बैच 4 मार्च से 8 मार्च तक 4 दिन तथा दूसरा बैच 9 मार्च से 12 मार्च तक 4 दिन सुचारू रूप से क्रियान्वयन हेतु चर्चा की गई । इस बैठक में गोविंद साव बीआरसीसी दुर्ग-ग्रामीण, राज्य प्रशिक्षक देवेन्द्र तिवारी, जिला मास्टर ट्रेनर्स सांवत राम साहू, परमानन्द बंछोर, संजय गौतम एवं प्रशिक्षण सहयोगी संजय चन्द्राकर, पोषण मारकंडे, संतोषी रजक, चन्द्रहास देवांगन, शारदा खेवार, राहुल सोनटेके, नागेन्द्र मरावी, विनोद यादव, चन्द्रहास साहू आदि उपस्थित रहे ।
शाला प्रबंधन समिति का विकासखंड स्तरीय क्षमता विकास प्रशिक्षण
