राजिम। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा एवं पूर्व सांसद चंदूलाल साहू के जन्मदिवस पर उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं का शुभकामनाएं एवं बधाई देने तांता लगा रहा। श्री साहू ने अपने जन्मदिन पर मिनट टू मिनट कार्यक्रम में काफी व्यस्त रहे इस कड़ी में प्रातः 6 बजे सर्वप्रथम भगवान श्री कुलेश्वर महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और देशवासियों, प्रदेशवासियों तथा क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि तथा उन्नति की कामना की ततपश्चात भगवान श्री राजीव लोचन एवं भक्तिन माता कर्मा के मंदिर में पूजा अर्चना कर दिन की शुरुआत हुई। प्रातः8 बजे प्रजापिता ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शिव बाबा की पूजा कर शिव ध्वजारोहण किया।
संस्था के द्वारा स्वागत गीत तथा नृत्य कर जन्मदिन की बधाई दिया गया साथ केक काटकर श्री साहू का जन्मदिन मनाया गया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

श्री चंदूलाल साहू प्रातः 9:00 बजे कार्यकर्ताओं के साथ गौ शाला जाकर गौ माता की पूजा अर्चना कर केला और मिठाई खिलाकर आशीर्वाद लिया। प्रातः 10 बजे माता गायत्री देवी मंदिर में सपरिवार यज्ञ हवन पूजा किया इस दौरान अपनी माता श्री के पैर छू कर आशीर्वाद लिया और अपनी माता के साथ केक काटा यह क्षण बहुत खुशियों भरा रहा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साहू ने भी गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी। मंदिर में परिवार ,मित्र,शुभचिंतकों एवं समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा अनेक जनप्रतिनिधि विभिन्न क्षेत्रों से आकर बधाई देते रहे।

दोपहर 12 बजे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ स्थानीय हॉस्पिटल में मरीजों को फल वितरण किया और बातचीत कर उनका स्वास्थ्य कुक्षल क्षेम जाना साथ ही डॉक्टर को समुचित इलाज हेतु आवश्यक निर्देश दिए।12:30 बजे राजिम मेले में आयोजित साहू समाज द्वारा भंडारे में भगवान श्री कृष्ण तथा भक्तिन माता कर्मा की पूजा कर भोग लगाया तत्पश्चात श्री साहू ने भण्डारे में श्रद्धालुओं को भोजन परोसे।
दोपहर 3 बजे ठेठवार यादव युवा प्रकोष्ठ महासभा राजिम में मुख्य अतिथि के रूप में उनका स्वागत पुष्पहार गुलदस्ता से समाज प्रमुखों द्वारा किया गया।
श्री साहू ने मंच से यादव समाज के होनहार युवाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।मुख्य वक्ता के रूप में समाज एवं देश की प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं। देर शाम रात तक उनके निवास पर उनके समर्थकों शुभचिंतकों का हुजूम लगा रहा दूर दराज से कार्यकर्ता आते रहे।औऱ स्वागत का क्रम चलता रहा कार्यकर्तागण फूल गुलदस्ता भेंट कर तथा आतिशबाजी कर उनके जन्मदिन को यादगार बनाया। उक्त जानकारी पूर्व सांसद प्रतिनिधि अजय खरे ने दी।
