भगवान श्रीराम छत्तीसगढ़ के कण-कण तथा लोगों के हृदय में :- कोदूराम दिल्लीवार


देवरीबंगला / समीपस्थ ग्राम कठिया में एक दिवसीय श्रीराम चरित्र मानस गायन सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक कुंवरसिंह निषाद की धर्मपत्नी दंतेश्वरी निषाद थी। अध्यक्षता सरपंच हेमंत साहू ने की। विशेष अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केशव शर्मा, जनपद सदस्य डिपिका देशलहरे, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोदूराम दिल्लीवार थे। विशेष अतिथि दिल्लीवार ने कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे आराध्य है। वह छत्तीसगढ़ के कण-कण में तथा लोगों के हृदय में बसे हैं। संत तुलसीदास जी ने श्री रामचरितमानस में जीवन के प्रत्येक पल की बहुत सुंदर व्याख्या की है। श्रीराम का चरित्र हमें सादगी एवं व्यवहार सिखाता है। महामंत्री केशव शर्मा ने कहा कि भक्ति करनी है तो हमें हनुमान जी की तरह करनी चाहिए। इस अवसर पर खेमिन निषाद, रूपेश निषाद, पंचम ठाकुर, थानेश्वर पवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *