विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने भाजपा विधायक 5 मार्च को बनाएंगे रणनीति,,,

छत्तीसगढ़ में सात मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में सरकार को घेरने के लिए भाजपा विधायक पांच मार्च को रणनीति बनाएंगे। भाजपा की प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी और सहप्रभारी नितिन नबीन चार मार्च को रायपुर पहुंच रहे हैं। दो दिवसीय प्रवास के दौरान प्रभारी सांसद, विधायक, पार्टी पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की बैठक  भी लेंगी। विधायक दल की बैठक में सरकार को 36 मुद्दों पर घेरने की रणनीति बनाई जाएगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव से पहले 36 वादे किए थे। भाजपा उन अधूरे वादों को लेकर आक्रामक होने जा रही है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बताया कि युवाओं को रोजगार, हर ब्लाक में फूड पार्क, सुरक्षा और अन्य मुद्दों पर सरकार से सवाल किया जाएगा। कौशिक ने कहा कि प्रदेश में रोज चाकूबाजी की घटना हो रही है। अपराध तेजी से बढ़ा है और पुलिस इसे रोकने में पूरी तरह असफल रही है। प्रदेश की महिलाएं और बच्चे सुरक्षित नहीं है। कौशिक ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधा के मामले में भी सरकार नाकाम रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *