राजिम। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस(जे) की रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष रुखमणी द्वारिका साहू ने राजिम मेले के दौरान प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा राजिम सहित आसपास क्षेत्र मे शराबबंदी करने के आदेश को लेकर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ 15 दिन क्यों आपने अपने घोषणा पत्र मे पूर्ण शराबबंदी की बात कही तो उस पर कब अमल कर रहे हो। राजिम मेला ही क्यों तमाम उन क्षेत्र मे शराबबंदी की जरुरत है जहाँ महाशिवरात्रि पर मेला का आयोजन होता है। उन्होंने निशाना साधते हुए कहाकि राजिम सहित आसपास मे शराब की दुकाने तो बंद है लेकिन अवैध शराब का कारोबार खूब चल रहा है, शराब पीने वाले दोगुना दाम देकर राजिम नवापारा के शराब कोचीये से शराब लेकर शराबखोरी कर रहे है। ऐसी शराबबंदी कोई काम की नहीं है, उन्होंने इसे महज चुनावी मुद्दा बताया। छजकां (जे ) के जिलाध्यक्ष रुखमणी साहू ने महाशिवरात्रि पर राजिम पहुंच रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से राजिम के पवित्र मंच से प्रदेश भर मे पूर्ण शराबबंदी की घोषणा कर प्रदेश की जनता से किये वादे को पूरा करने की अपील की है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजिम के पवित्र मंच से प्रदेश भर मे पूर्ण शराबबंदी की घोषणा करें-रुखमणी साहू
