pawannewz बेब पोर्टल पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव कराएंगे एफआईआर, पोर्टल की खबरों पर रोक लगाने सिविल थाना रायपुर को लिखा पत्र,पोर्टल ने प्रकट किया खेद

उतई से सतीश पारख की रिपोर्ट,,
Pawannewz बेब पोर्टल पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव कराएंगे एफआईआर, पोर्टल की खबरों पर रोक लगाने सिविल थाना रायपुर को लिखा पत्र

विदित हो कि उक्त न्यूज़ पोर्टल के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के बयान की झूठी एवं भ्रामक खबर चलाई गई थी जिसमे उप्र के चुनाव के सम्बंध में स्वास्थ्य मंत्री का बयान जारी किया गया था जो कि पूरी तरह झूठा निकला, इस न्यूज़ को संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव ने सिविल थाना रायपुर को पत्र लिख कर एफआईआर दर्ज करने एवं उक्त पोर्टल के समाचारो पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।

इसी बीच पवन न्यूज़ बेब पोर्टल ने इस संबंध में माफी मांगते हुए एक और खबर प्रकाशित किया है जिसमे उनके द्वारा इस भ्रामक खबर के विषय मे अपनी गलती को मानते हुए खेद प्रकट किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *