पाटन–अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ का बैठक 26 फरवरी शनिवार को पाटन के कुर्मी भवन में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आशीष वर्मा ओ एस डी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं विशेष अतिथि के रुप में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के महासचिव पवन निषाद एवं कोषाध्यक्ष महावीर प्रसाद टंडन एवं संगठन सचिव भूवन लाल देशमुख ने उपस्थित हुए। बैठक के दौरान ब्लाक पाटन के मनोनीत पदाधिकारी जो कि निम्न हैं- ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश नेताम, उपाध्यक्ष सोहन लाल साहू ,सचिव राजेश नायक ,सह सचिव उत्तम कुमार साहू ,कोषाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार साहू ,संरक्षक डी के चौहान ,संरक्षक भूपेश कुमार साहू एवं मीडिया प्रभारी दरबारी राम ठाकुर को मनोनयन प्रमाण पत्र आशीष वर्मा (ओ एस डी मुख्यमंत्री) के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया । अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ब्लाक पाटन की ओर से भवन निर्माण का ज्ञापन आशीष वर्मा को सौंपा गया एवं उन्होंने ज्ञापन को मुख्यमंत्री तक अतिशीघ्र पहुंचाकर स्वीकृति प्रदान कराने के लिए आश्वासन दिया। एवं पूर्व सैनिकों के द्वारा पूर्व सैनिकों को हो रहे समस्याओं से अवगत कराया गया। तथा शहीद परिवारों के सुविधाओं एवं पूर्व सैनिकों के हित में योजना के संबंध में चर्चा किया गया । ओ एस डी श्री वर्मा ने अपने अभिभाषण मे मुख्यमंत्री के माध्यम से पूर्व सैनिकों के समस्याओं को दूर करने एवं सहयोग करने का पूर्ण आश्वासन दिया है। तथा लोगों को देश सेवा के प्रति जागृत करने के लिए पूर्व सैनिकों को अहम भूमिका निभाने के लिए आग्रह किया। इस बैठक में पाटन ब्लॉक भूतपूर्व सैनिकों ने अपनी सहभागिता निभाएं जिसमें नरेंद्र कुमार साहू रामनिवास साहू ,रवीश कुमार पटेल ,अमित वर्मा, सोहन लाल साहू, कोमल वर्मा, कुबेर सिंह साहू, गौतम राम साहू, लोकेश्वर बंछोर, ढालेश्श्वर साहू ,उदय वर्मा, ज्ञानेंद्र कुमार वर्मा ,राकेश कुमार धीवर ,डिलेश्वर वर्मा, ठाकुर राम,धनेश विश्वकर्मा तथा अन्य सदस्य उपस्थित हूए।

