धनोरा हाईस्कूल में बारहवीं के विद्यार्थियों के शुभकामना समारोह मनाया गया,,,

दुर्ग— शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा में कक्षा बारहवी के विद्यार्थियों के लिए शुभकामना समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना के द्वारा हुआ एवम कक्षा ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में बारहवी के विद्यार्थियों को रोचक खेल खिलावाये गए। प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल ने विद्यार्थियों की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुऐ कहा कि यदि आपके मन में किसी भी बात को जानने की जिज्ञासा है तभी आप सच्चे विद्यार्थी बन सकते हैं । वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती संजना त्रिपाठी ने बच्चों को कहा की शिक्षक के लिए हर बालक समान होता है और वे जिस तरह विद्यार्थी अपने शिक्षकों को याद रखते हैं उसी प्रकार अच्छे विद्यार्थी भी बरसों शिक्षको के हृदय में रहते हैं। इस कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए ग्यारहवीं की छात्राओं द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षकों ने बच्चों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी एवम एक अच्छे नागरिक बनने की सीख दी। वरिष्ठ व्यख्याता श्री विनोद बागड़े ने विद्यार्थियों से अपने स्कूल के दिनों के अनुभव साझा किए और इस अनमोल स्कूली जीवन की महत्ता बतलाई। आशीर्वचन के क्रम में श्रीमती श्वेता सिंह एवम श्रीमती विभावरी केशरी द्वारा सुंदर हरियाणवी एवम छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत किया गया। श्रीमती चित्ररेखा ठाकुर, श्रीमती सोमा सरकार, श्रीमती नारायणी सिन्हा , सुश्री प्रीति ताम्रकार श्रीमती सारिका सोनी एवम श्रीमती अपर्णा तिवारी ने विद्यार्थियों को परीक्षा से संबंधित आवश्यक बाते बताई एवम यह भी बताया कि जीवन में अंको से उत्तीर्ण होने के साथ ही अच्छे नागरिक बनना भी जीवन का उद्देश्य होना चाहिए। कोई भी कार्य छोटा नही होता बशर्ते आप उसे ईमानदारी एवम लगन से करें। कार्यक्रम की व्यवस्था और अनुशासन संभालने का कार्य लुकेंद्र देशमुख, श्रीमती गायत्री सैनी, श्री सितेंद्र शर्मा एवम देवेन्द्र साहू ने किया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम को विदाई समारोह न कहकर शुभकामना समारोह नाम देने का श्रेय संस्था प्रमुख श्रीमती नीलिमा गजपाल को जाता है जिन्होंने इस पड़ाव को एक नई शुरुआत की दृष्टि से देखा। कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार समारोह रखा गया जिसमे सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा रिंकी यादव, सेविजा, निखिल एवम प्रेम सबसे प्रतिभाशाली खुशी वेदराम साहू, मनीष साहू, ईशा मधुकर सबसे पॉपुलर पूनम साहू, कोमीका, हितेश्वरी सबसे प्यारी मुस्कान कु भारती साहू ,मिस्टर और मिस फेयरवेल सूर्यकांत एवम कुसुम और स्टूडेंट ऑफ द ईयर का पुरस्कार कु लालिमा साहू को दिया गया। अंत में आभार प्रदर्शन कु मोनिका साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन कक्षा ग्यारहवीं के गीताजंली एवम तुकेश्वर के द्वारा किया गया । डॉक्टर श्रीमती विभावरी केशरी के निर्देशन में यह कार्यक्रम अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *