पाटन। पाटन राज ठठेवार यादव समाज के कार्यकरिणी की बैठक आज आमलोरी में स्थित समाजिक भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज के राज प्रमुख ईश्वर यादव ने की। बैठक में सभी परिक्षेत्र के अध्यक्षों से बारी बारी से जानकारी लिया गया। वार्षिक सदस्यता शुल्क की जानकारी भी ली गई। परिक्षेत्र के अध्यक्ष और सचिव ने सदस्यता के सबन्ध में विस्तार से जानकारी दिया। इसके बाद समाज के पाटन राज के पधाधिकारियो के चुनाव के बारे में चर्चा किया।समाज के राज अधिवेशन 27 मार्च 2022 को गाड़ाडीह में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसी राज अधिवेशन में सामाजिक चुनाव सम्पन्न कराने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा समाजिक विषयो पर चर्चा किया गया। जिसमें प्राप्त आवेदन पर विचार किया गया।
चुनाव कराने समिति गठित
पाटन राज के पदाधिकारी का चुनाव कराने के लिए चुनाव समिति का गठन भी किया गया। जिसमे चुनाव समिति के प्रमुख जितेंद्र यदु पाहन्दा को बनाया गया। इसके अलावा इनके सहयोगी के रूप में संतोष यादव बीजाभाठा, संतोष यादव कुर्मीगुंडरा, कमलेश यादव कुम्भली, हरेंद्र यादव पाहन्दा झ, मोहन यादव असोगा, ऋषि यादव कुर्मीगुंडरा, विक्रम यादव पाहन्दा झ, अशोक यादव सेलूद, रमेश यदु गोड़पेंड्री, संतोष यादव रनचिरई, रामानुज यादव पेंड्री, टिकेंद्र यादव सांवनी, ओमप्रकाश यादव तर्रा को बनाया गया।
इन पदों पर होगा चुनाव
पाटन राज ठेठवार यादव समाज की कार्यकारिणी की बैठक में निर्णय लिया गया कि पाटन राज अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सचिव पद के लिए निर्वाचन किया जाएगा। बैठक में प्रमुख रूप से राज अध्यक्ष ईश्वर यादव, उपाध्यक्ष बलराम यादव, सचिव अश्वनी यदु, संतोष यादव, मोहन यादव, चंद्रशेखर यादव, कुंज लाल यादव, राकेश यादव, सन्तोष यादव कानकोट, बालाराम यादव, हेमलाल यादव, डॉ दिनेश्वर यादव, गोरेलाल यदु, विश्वनाथ यादव, गेंदलाल यदु, नंदकुमार यादव,अश्वनी यादव सहित अन्य मौजूद थे।
