राजिम माघी पूर्णी मेला मे अंगना म शिक्षा बना आकर्षण का केंद्र

परमेश्वर कुमार साहू,गरियाबंद

राजिम माघी पूर्णी मेला 16 फरवरी से प्रारम्भ है। जिसमे छत्तीसगढ़ शासन की ओर से कई विभागों का जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया है। जिसके अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग गरियाबंद का भी स्टाल लगाया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत छुरा ब्लॉक का जिसमें 25 फरवरी से 27 फरवरी तक प्रदर्शन किया जाना है। जिसमें अंगना म शिक्षा अंतर्गत ओमेश्वरी साहू प्राथ. शाला आसरा, ममता यदु, सोनिया ध्रुव, कबाड़ से जुगाड़ के लिए मीना यादव, हस्तलिखित पुस्तकों के लिए खेमचंद देवांगन कनेसर, विज्ञान के प्रयोग के लिए पुरुसोत्तम वर्मा हायर सेकेंडरी पांडुका ने स्टॉल प्रदर्शित किया है।


जिसमे अंगना म शिक्षा मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा है। सभी स्टॉल देखने वाले काफ़ी सराहना कर रहे है। माता पिता और बच्चे स्टॉल को देखकर गतिविधि मे भाग लें रहे हैं । अंगना म शिक्षा के छुरा प्रभारी ओमेश्वरी साहू ने बताया कि स्टॉल के माध्यम से माताओं को प्रेरित कर रहे हैं और बच्चे एवं उनके अभिभावक को घर मे ही जोड़ना घटाना, मेहमान पहचान, बढ़ते क्रम , घटते क्रम जैसे गतिविधि की जानकारी देते है। विगत दिनों कोविड काल मे अंगना म शिक्षा पढ़ाई का बेहतर माध्यम बना था। इस कारण विभाग एवं शासन ने अंगना म शिक्षा को निरंतर प्रेरित करने का प्रयास किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *