रामनामी राम को मानने वाले लोग, अपने पूरे शरीर पर लिखवा लेते है राम राम गोदना

लोकेश्वर सिन्हा

राजिम गरियबन्द राजिम पुन्नी मेला में आये कुछ लोग आकर्षण का केन्द्र इसलिए बने हुए थे क्योंकि उन्होंने सर से पांव तक अपने शरीर में राम नाम का गोदना गुदवा रखा था। छत्तीसगढ़ में इन लोगों को रामनामी के नाम से जाना जाता है जो अपने शरीर में रामनाम गोदवाकर राम के प्रति अपने समर्पण दर्शाते है। छत्तीसगढ रामनामी राम भजन संस्था के अध्यक्ष सेतबाई रामनामी एवं महासचिव गुला रामनामी ने बताया कि छत्तीसगढ के चार जिलो बालोदा बाजार, रायगढ़, जांजगीर चांपा, बिलासपुर मंे निवासरत रामनामियों की संख्यार लगभग एक हजार के करीब है। कोई भी व्यक्ति रामनामी बन सकता है बशर्त यही है कि वह व्यक्ति मादक पादर्थ का शुद्ध शाकाहारी उनका व्यवहार सदाचारी हो, साथ ही शरीर के काई भी एक स्थान पर राम शब्द का गोदना करवाये, तभी वो व्यक्ति रामनामी बन सकता है। इस संस्था के अध्यक्ष सेताबाई रामनामी ने अपने चहरे पर राम राम गोदना के द्वारा लिखाया गया है। पूछे जाने पर बताया कि हमारे समाज मे कई ऐसे व्यक्ति है, जो राम नाम का उच्चारण नहीं करते, लेकिन जब भी वे रामनामी से मिलते है तब वे उस व्यक्ति के शरीर में गुदे हुए राम शब्द का मन ही मन मनन करते है। जिसकी वजह से उनका उद्देश्य पूरा हो जाता था। रामनामी अपनी विशेष पहनावे के कारण दूर से ही पहचान में आ जाते है वे अपने पूरे शरीर में राम नाम गुदवाने की साथ ही सिर पर मोर पंख से बना हुआ मुकुुुुुुुुुुुुुुट लगाये रहते है। तथा शरीर ढंकने के लिए सफेद रंग के कपड़ों का प्रयोग करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *