राजिम। छत्तीसगढ़ के प्रयागराज के नाम से ख्याति प्राप्त राजिम में 16 फरवरी से 1 मार्च तक माघी पुन्नी मेला का आयोजन किया गया है। जिसमे राजिम नगरी त्रिवेदी संगम के प्रांगण में भक्ति माता राजिम की प्रतिदिन संध्या कालीन महाआरती की जाती है।

गुरुवार को सांध्यकालीन महाआरती में मुख्यअतिथि के रूप में प्रदेश साहू संघ के प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू और शिव साहू, संतोष साहू को भी माता राजिम का महाआरती करने का सौभाग्य मिला। युवा प्रकोष्ठ के कार्यकारी अध्यक्ष ऋषि साहू ने माता राजिम, बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव से प्रदेश के खुशहाली के लिये आशीर्वाद मांगा।

महाआरती में भक्तिन समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारीगण, बड़े रामकुमार साहू,जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू,चंदशेखर साहू एवं प्रदेश युवा प्रकोष्ट के संगठन सचिव रिकेश साहू ,वीरेंद्र साहू , सेवा राम साहू, लखन साहू सहित अन्य उपस्थित थे।
