मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम ने ग्रामीणों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

रिपोर्टर-रोशन अवस्थी

देवभोग। क्षेत्र के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में मोबाइल मेडिकल यूनिट की टीम द्वारा लगातार शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

इसी क्रम में देवभोग ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम कडलीमुड़ा में बीते मंगलवार को एमएमयू की टीम द्वारा शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान कुल 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण टीम द्वारा किया गया। इसमें बुखार के 7, सर्दी और खांसी 15, कमजोरी 3, पीठ दर्द 6, बॉडी पेन 4, डीवीडी 3 और लूज मोशन के 2 मरीजों का उपचार कर उन्हें निःशुल्क दवाई का वितरण किया गया। ज्ञात हो कि एमएमयू की टीम द्वारा सतत रूप से देवभोग ब्लॉक के ग्रामीण और सुदूर अंचलों में निरंतर शिविर लगाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। एमएमयू की टीम क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य सेवाओं हेतु अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *