पाटन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद रायपुर एवं लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन के साझा प्रयास से पाटन विकासखंड में संचालित नींव अधिगम संवर्धन कार्यक्रम के तहत प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में भाषाई कौशल को विकसित करने के लिए पाटन विकासखंड के 57 संकुल अकादमिक समन्यवयकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदले एवं विकासखंड स्रोत केन्द्र समन्यवयक खिलावन चौपड़िया के सहयोग व मार्गदर्शन में सम्पन्न किया गया। जिसमें मुख्य रूप से कोविड के दौरान बच्चों में हुए लर्निंग नुकसान को दूर करने व बच्चों में बुनियादी भाषाई कौशल को विकसित करने के लिए चार खंडीय रूपरेखा ध्वनि चेतना, डिकोडिंग, पढ़ना व लिखना पर विशेष योजना बनाई गई। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर के रुप मे निधि काजी, शाकिब हसन, राघवेन्द्र कुमार साहू, ओंकार मिश्रा, जागेश्वर ध्रुव, हलधर साहू एवं नेमुराम साहू रहे।
प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में भाषाई कौशल को विकसित करने संकुल अकादमिक समन्वयकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
