मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में कराए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर महकाखुर्द के भाजपाई कांग्रेस में शामिल हुए

पाटन। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कांग्रेस सरकार के द्वारा किए जा रहे विकास एवं जनहित कार्यों से प्रभावित होकर ग्राम पंचायत महकाखुर्द में भाजपा के बुथ अध्यक्ष ठाकुर राम निर्मलकर, पूर्व उपसरपंच, उपाध्यक्ष संत राम निर्मलकर, शिव कुमार निर्मलकर, रघुनाथ , हेमेंद्र कांग्रेस में शामिल हुए।
पाटन के रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा, रूपेंद्र शुक्ला, महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र वर्मा जोन प्रभारी सालिक साहू , सेक्टर प्रभारी व सरपंच संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र गायकवाड , मनोज निर्मलकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सचिव, देविड तारक ग्रामीण अध्यक्ष, नेमचंद निर्मलकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, इन सभी के समक्ष सभी को कांग्रेसी गमछा पहनाकर कांग्रेस में प्रवेश कराया गया।
सुरेंद्र गायकवाड ने कहा जी छत्तीसगढ़ कांग्रेश सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गांव में किए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर सभी ने कांग्रेस प्रवेश किया है। सभी के कांग्रेश प्रवेश करने से बुथ स्तर से महका सेक्टर निश्चित ही मजबूत होगी।जिससे आने वाले चुनाव में कांग्रेश संगठन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर धीरज निर्मलकर, मानसिंह ,सोहन विश्वकर्मा, लीलाधर श्रीवास, धूलेश्वर यादव, तोरण वर्मा, आकाश ठाकुर, पारस कुमार, मुरली ठाकुर, त्रिलोचन ठाकुर, आदि ने शुभकामनाएं एवं बधाई दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *