राजधानी रायपुर में दर्जन भर से अधिक अपराधियों पर नकेल कसने पर आरक्षक चंद्रकला साहू का प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ द्वारा किया गया सम्मान


रायपुर। राजधानी रायपुर में वारंटी अपराधियों की धर पकड़ अभियान स्पेशल सेल कार्यवाही की गई जिसमें टिकरापारा थाने में पदस्थ आरक्षक श्रीमती चंद्रकला साहू ने दो दिनों में 20 अपराधियों को पकड़ने में अपनी अहम भूमिका निभाई। राजधानी रायपुर में अपराध पर अंकुश लगाए जाने के लिए अपराधियो को सेल के अंदर पहुंचाने वाली महिला आरक्षक का छग प्रदेश साहू संघ के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ ऋषि साहू के नेतृत्व में शॉल श्रीफल एवं पुष्प गुच्छ भेँट कर सम्मान किया गया।

कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ऋषि साहू ने कहा कि श्रीमती चंद्रकला साहू ने यह कार्य करके एक नारी शक्ति का मान सम्मान बढ़ाया है। उनके जज्बे से महिलाओं में आत्मबल बढेगा श्रीमती साहू द्वारा अपराधियों पर नकेल कसने में प्रमुख योगदान से साहू समाज भी गौरान्वित हुआ है।

मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश संयुक्त सचिव केके साहू , छोटेलाल साहू कर्मचारी प्रकोष्ठ सचिव, पूर्व न्याय प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन साहू , पूर्व परिछेत्र अध्यक्ष शिव साहू , वार्ड अध्यक्ष टीका राम साहू , उपाध्यक्ष संतोष साहू, पूर्व वार्ड अध्यक्ष सेवा साहू, छबि साहू, लखन साहू, संतराम साहू, उपाध्यक्ष रूखमणी साहू , रेखा साहू, सरस्वती साहू, अनुसुइया साहू, प्रमिला साहू, अनिता साहू, दीपक साहू सहित सामाजिक पदाधिकारियो द्वारा सम्मान किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *