रोशन अवस्थी@देवभोग। देवभोग बस स्टॉप में अभी तक यात्री प्रतीक्षालय के अभाव के चलते यात्रियों को कब तक प्रतिक्षालय का इंतजार करना पड़ सकता है।यह तो समय ही बतायेगा। वर्षों से यात्री इस सुविधा से वंचित है। जहां पर प्रतीक्षालय की जरूरत है वहां पर आज भी यात्री धूप व बारिश में परेशान होते दिखते हैं ।व खुले आसमान में खड़े होकर ही बसों का इंतजार करना पड़ता है ।यदि तेज धूप है तो भी सिर छुपाने के लिए जगह नहीं होती और यदि बारिश शुरू हो जाए तो उनको भीगने से कोई नहीं बचा पाता ।मजबूरन बस यात्रियों को धूप व बारिश में ही खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
कईयों नेताओं के आश्वासन के बाद भी अभी तक नहीं बना देवभोग बस स्टॉप में प्रतीक्षालय….
अंचल व शासन के कई नेताओं के आश्वासन के बाद भी अब तक नहीं बना देवभोग बस स्टाफ में प्रतीक्षालय नेताओं का आश्वासन को केवल कागजो तक ही सीमित रह गया है ।कई नेता राजनेता बदलते गए फिर भी देवभोग बस स्टॉप में नहीं बना पाए प्रतीक्षालय इसकी माड़ अब तक अंचल के लोगों को झेलना पड़ रहा है।
बता दे देवभोग मुख्य बिंदु होने के चलते यहां कई सारे ट्रांसपोर्ट कम्पनी के बसै चलती है ।और यहाँ रोजाना कई बसें छत्तीसगढ़ के कई जिले व पड़ोसी राज्य उड़ीसा तक जाती है।और देवभोग जो है मुख्य मार्ग होने के चलते उड़ीसा के यात्री भी यहां आकर बसों का इंतजार करते हैं ।और इस तपती धूप व तेज बारिश का माड़ उन्हें झेलना पड़ता है।

देवभोग अनु विभाग जिले से 127 किलोमीटर की दूरी पर है व जिला मुख्यालय को जाने के लिए देवभोग से लोगों को 127 किलोमीटर की दूरी बसों से तय कर जाना पड़ता है ।जिले मुख्यालय में अपने किसी कार्य को कराने के लिए अंचल के लोगों को घंटो घंटो खुले आसमान में रहकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
यात्रियों को प्रतिक्षालय व समिप शौचालय नहीं होने के चलते बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि उन्हें बसों से लंबी दूरी तय करके यहां आने के बाद भी खुले आसमान में उन्हें रुकना पड़ता है ।व नजदीकी शौचालय नहीं होने के चलते और भी बड़ी दिक्कतों का सामना उन्हें करना पड़ता है ।खासकर महिलाओं को शौच क्रिया करने के लिए भी बड़ी परेशानी होती है। बेशक मुख्यालय में शौचालय तो है ।लेकिन नहीं के बराबर अधिकतर समय यह जो शौचालय बंद पड़ा रहता है ।ना कोई ऑपरेटर यहां है।और तो और स्वच्छता के मामले में तो हमेशा उसके आसपास गंदगी का जमावड़ा भरा पड़ा रहता है ।जिससे यात्री व अंचल के लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
अब तक कई स्थानों के बस स्टॉप पर यात्री प्रतिक्षालय बनकर तैयार हो गया है ।लेकिन देवभोग अंचल के लोगों को और कितने दिनों तक इसका इंतजार करना पड़ सकता है।और यह सुविधा कब मिलेगी भगवान भरोसे है ।उन्हें कितने समय तक का इंतजार करना पड़ सकता है यह तो समय ही बताएगा।
