“
उतई(सतीश पारख)..आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर राष्टीय प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान पुणे, आयुष मंत्रालय – भारत सरकार के त्वाधान में आरोग्यवेदा – स्पाईन केयर व होलिस्टिक मेडिसीन सेंटर उतई – नेहरू नगर भिलाई द्वारा “कोविड 19 के दौरान प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली दिशानिर्देश” शिविर उत्सव का आयोजन 22 फरवरी मंगलवार सुबह 10 बजे से किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि:- ताम्रध्वज साहू , गृह व पर्यटनमंत्री छ.ग., विशिष्ट अतिथि – उतई नगर के समस्त सफाई कर्मी, हेल्थ वर्कर व मितानिन
श्श्न साहू, अध्यक्ष कृषि ऊपज मंडी दुर्ग, जवाहर वर्मा अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग, श्रीमति शालिनी रिवेन्द्र यादव, अध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, देवेन्द्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, श्रीमति योगिता चंद्राकर सभापति जिला पंचायत दुर्ग, श्रीमति झमिता गायकवाड़, उपाध्यक्ष जनपत पंचायत दुर्ग, बहादुर सिंह नेताम अध्यक्ष नगर कांग्रेस दुर्ग, नंद कुमार सेन अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग, श्ररविन्द्र वर्मा उपाध्यक्ष न.पं. उतई, खुमान सिंग साहू, श्री प्रेमनारायण साहू, व प्रहलाद वर्मा, तोषण साहू, बिरेन्द्र गोस्वामी, सुरतासिंग गढ़े, सतीश चंद्राकर, भीमसेन सिन्हा व समस्त पार्षद-गण नगर पंचायत उतई इस शिविर में साक्षी बनकर इसका लाभ लिए। मंत्री ने कोविड 19 के समय की भयानक रूप को पुनः शब्दों में चित्रित करते हुए कोरोना से हम सब कैसे बाहर निकल पाए उसको समझाया साथ ही साथ फ्रंट लाइन वारियर्स की भूमिका को सर्वप्रथम सराहा व सबको समझाईश भी दिया कि कोरोना भले ही कम हुआ है लेकिन अभी खत्म नहीं हुआ है जिसके लिए हम सबको सभी गाइडलाईन का पालन करते रहना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता – डीकेन्द्र हिरवानी, अध्यक्ष नगर पंचायत उतई द्वारा किया गया व कार्यक्रम का आयोजन डाँ.प्रेमलाल पटेल संचालक आरोग्यवेदा अस्पताल उतई व भिलाई ने किया व कार्यक्रम का संचालन डाँ. रूद्र नारायण गजेन्द्र प्रभारी प्राथमिक चिकित्सा केेंद्र छावनी द्वारा किया गया।
स्कूल स्टाफ, विद्यार्थी, पार्षदगण, स्टाफ नर्स, हेल्थ वर्कर, सफाई कर्मचारी, योग प्रशिक्षक, मितानिन, स्व सहायता समूह कार्यकर्ता व अन्य नगर वासी इस शिविर का लाभ लिए व कोविड में प्राकृतिक चिकित्सा व योग के गुर सिखाया गया कार्यक्रम की शुरूआत छ्त्तीसढ़ी राज गीत के साथ हुआ, हेल्थ वर्कर, सफाई कर्मचारी व मितानिनो स्व सहायता समूह कार्यकर्ता को मेडल, प्रमाण पत्र द्वारा सम्मान किया गया, व बी.एन.वाय.एस. चिकित्सकों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श कर लोगों का इलाज भी बताये ,सभी को फलाहार व अंकुरित आहार देते हुए उसके चिकित्सकीय गुणों को बारीकी से बताया गया।
