नगर तथा ग्राम निवेश के 284 प्रकरणों पर किया गया विचार


दुर्ग। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की अध्यक्षता में विकास नियमितिकरण के तहत् गठित समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निरस्त प्रकरण जिनमें न्यायालय संभागायुक्त, दुर्ग के समक्ष अपील किये जाने के उपरांत, न्यायालय संभागायुक्त के द्वारा पुनर्विचार हेतु आदेश पारित किया गया था। समिति के समक्ष नगर पालिक निगम दुर्ग के 83 प्रकरण, नगर पालिक निगम भिलाई के 118 प्रकरण, नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा के 42 प्रकरण, नगर पालिक निगम रिसाली के 34 प्रकरण, नगर पालिका परिषद जामुल के 01 प्रकरण, नगर पंचायत धमधा, उतई और पाटन के क्रमश 1-1 प्रकरण, अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग के 02 प्रकरण अनुविभागीय राजस्व पाटन के 01 प्रकरण, कुल 284 प्रकरणों पर विचार किया गया। प्रस्तुत प्रकरणों की जांच एवं संयुक्त स्थल निरीक्षण पुनः किया जाना है। समिति की बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *