सड़क में गड्ढे ही गड्ढे,कई लोग हो रहे गिर कर घायल

नारद सेन की कलम से,,,,

पाटन—अभनपुर से पाटन राज्य मार्ग में जगह जगह गड्ढे है जो ऐसे जगह है जो आसानी से नजर नही आता नजदीक जाने पर ही पता चलता है कि यहाँ पर गड्ढा है जिस कारण अचानक हड़बड़ाहट में दो पहिया वाहन चालकों के बैलेंस बिगड़ जाता है और गिर जाने से कइयों के तो हाथ पैर भी टूट चुके है। पिछले दिनों दो बुजुर्गों को गिर जाने पर गंम्भीर चोट लगी थी, इसका मुख्य कारण रोड का संधारण नही किया जा रहा है जो कि लोकनिर्माण की कार्यशैली पर सवाल उठता है ,आखिर विभाग इन गड्ढो पर अपनी कृपा दृष्टि बरसायेंगे या किसी के मौत का इंतजार करेंगे। जैसे ही खोरपा नाला पार करेगें तरीघाट तक सड़क के बीचोबीच गड्डे से सामना होता रहता है इस मार्ग का संधारण बेहद आवश्यक है। विभाग के प्रति लोगो मे आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *