राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके राजिम आयेंगी

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद छत्तीसगढ़ प्रदेश की महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके कल 23 फरवरी को राजिम आयेंगी। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला के दौरान आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल सुश्री उईके 23 फरवरी को अपरान्ह 4ः45 बजे राजभवन रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर शाम 5ः30 बजे रेस्ट हाउस राजिम जिला गरियाबंद पहुंचेंगी। महामहिम राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके शाम 5ः45 बजे राजीव लोचन मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगी। मंदिर दर्शन पश्चात शाम 5ः50 बजे राजिम माघी पुन्नी मेला 2022 के दौरान आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। कार्यक्रम पश्चात महामहिम राज्यपाल रायपुर के लिए प्रस्थित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *