कांग्रेस संगठन में और नवीन उत्साह व ऊर्जा से काम करने की जो मुझे मिली है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ह्रदय से आभारी हूं, कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी- डॉ ईश्वर निषाद

जामगांव आर। कांग्रेस नेता ईश्वर निषाद ने अ.पि.व. कांग्रेस जामगांव आर अध्यक्ष के रूप में मिले जवाबदारी पर आज पाटन के रेस्ट हॉउस में हुए कांग्रेस सदस्यता महाअभियान डिजिटलीकरण के बैठक में आभार जताए हुए कहा कि- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आशीर्वाद से मुझे अ.पि.व. विभाग कांग्रेस जामगांव आर अध्यक्ष बनाकर के एक बड़ी जिम्मेदारी व कांग्रेस सन्गठन में और नवीन उत्साह व ऊर्जा से काम करने की जो मुझे मिली है इसके लिए मैं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का ह्रदय से आभारी हूं, साथ ही साथ मुख्यमंत्री के ओएसडी आशीष वर्मा एवम् मुख्यमंत्री के सुपुत्र भाई चैतन्य बघेल का, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव के ऊर्जावान अध्यक्ष राजेश ठाकुर , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पाटन अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, सहित पाटन कांग्रेस के समस्त नेतागणों व जामगांव आर क्षेत्र के समस्त कांग्रेस जनों को हृदय से धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मुझ जैसे एक साधारण से कांग्रेस कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है व यह महती जिम्मेदारी दिया है।

डॉ ईश्वर निषाद ने कहा कि- आने वाले समय मे मेरा भरसक प्रयास रहेगा कि मै अपनी इस नवीन जिम्मेदारी का आप सभी कांग्रेस जनों, युवा साथियों के सहयोग व सेक्टर प्रभारी गणों व बूथ प्रभारियों के विशेष सहयोग से कांग्रेस संगठन के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मजबूती के लिए कार्य कर सकूं, कांग्रेस सन्गठन विचारधारा से, व मान. मुख्यमंत्री के मजबूती के लिए नए लोगो को, खास कर अन्य पिछड़ा वर्ग के लोगो को संग़ठन से जोड़ सकूं व कांग्रेस पार्टी संग़ठन को जमीनी स्तर पर मजबूत कर सकूं।

अ.पि.व. डॉ श्री निषाद ने कहा कि- इस नवीन जिमेदारी मिलने के बाद बस मेरी यह कोशिश होगी कि मैं आप सभी के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने व नवा छत्तीसगढ़ बनाने की परिकल्पना को साकार करने के लिए छत्तीसगढ़ के किसान, आदिवासी, मजदूर, बुजुर्ग, महिला, नवजवान, व आम जनता को हितों को ध्यान में रखकर चल रहे हैं जन कल्याण कारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाना, व लोगो को कांग्रेस पार्टी के संग़ठन अरुरूप जोड़ना ही मेरी पहली प्राथमिकता होगी, पुनः आप सभी के स्नेह और विश्वास के लिए, व इस नवीन जिमेदारी देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं, आप सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों का मार्गदर्शन, दिशा निर्देश एवं युवा साथियों का सहयोग निरंतर मुझे मिलता रहे ताकि मैं आपकी उम्मीदों व विश्वास अनुरूप काम कर सकूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *