तहसील सतनामी समाज दुर्ग ने दिया समाजिक एकता का संदेश दिनेश देशलहरे निर्विरोध चुने गए दुर्ग तहसील अध्यक्ष

उतई(सतीश पारख)/ दिनांक 20 फरवरी 2022 को सतनामी समाज की तहसील स्तरीय बैठक सह आमसभा ग्राम कोलिहापुरी के सामुदायिक भवन में संपन्न हुआ|
प्रातः स्मरणीय संत शिरोमणि गुरु घासीदास बाबा जी की पूजा अर्चना के साथ बैठक की कार्यवाही संपन्न हुई| सर्वप्रथम दुर्ग तहसील सतनामी समाज गठन करने का प्रस्ताव लाया गया| दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के 37 गांव एवं शहरी क्षेत्र के 5 वार्ड से उपस्थित सामाजिक पदाधिकारियों ने एक स्वर में सहमति देकर ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया| तत्पश्चात तहसील सतनामी समाज का बायलाज प्रस्तुत किया गया एवं नामांकन पत्र जमा करवाया गया| जिसमें तहसील अध्यक्ष के लिए ग्राम खोपली से दिनेश देशलहरे एवं उमरपोटी से श्री सुखचंद देशलहरे ने नामांकन भरा|
सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए श्री सुखचंद देशलहरे ने अध्यक्ष का नामांकन वापस ले लिया | जिससे तहसील सतनामी समाज के सभी पद निर्विरोध निर्वाचित हो गए|

दुर्ग शहर से बसंती गायकवाड, परिक्षेत्र जेवरा सिरसा से महेन्द्र बंजारे, परिक्षेत्र अण्डा से धन कुमार बघेल व नगपुरा से झनक लाल सोनवानी उपाध्यक्ष चुने गए|
महासचिव गोपाल चंदानिया, कोषाध्यक्ष श्री ओम कुमार खुटियारे, सचिव पद पर मोंगरा डाहरे, संदीप बंजारे, नंंदूलाल महिपाल एवं कार्यकारिणी श्री शिव कुमार डहरे एवं गौकरण मांडले निर्विरोध निर्वाचित हुए|
सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर श्री हीरामन बंजारे एवं सुखचंद देशलहरे जी को मनोनीत किया गया|
निर्वाचन कार्य को संपन्न कराने में श्री चंद्रशेखर बंजारे, कामता सोनवानी, प्रो राजेन्द्र आवडे, संजय सोनवानी, सुशील सूर्यवंशी धर्मेंद्र बंजारे, देव महान्ते, मनीष देशलहरे एवं अन्य तहसील व जिला से आए सामाजिक वरिष्ठों का योगदान रहा|
उक्त बैठक में दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के शैलेष कुर्रे, ऋषि टंडन, चेतन बांधे, अमरदास भारती, खिलावन महिलांग, सितम बंजारे, ललित महान्ते,देव पटेला, मोहन चतुर्वेदी, पुराणिक चेलक, सुरेन्द्र देशलहरा
धनीराम बांधे, खुनू बांधे, मन्नूलाल टंडन, महेन्द्र गायकवाड, धिराज बांधे, घनश्याम धिरही, शिवकुमार डहरे, लखनलाल बंजारे, जयप्रकाश बांधे, चुनेश्वर, कौशल महिलांग, डॉ जेडी चेलक, छगन बंजारे, चैतराम खुटेल, संजीव डहरिया, विष्णु प्रसाद गायकवाड, सूरज बांधे, धनंजय, कुन्दन मधुकर, देवेन्द्र बंजारे, कृष्णा देशलहरा, खेमराज पाटिल, पूरण देशलहरे, नन्दू महिपाल,अरूण खुटेल, बाबूलाल नारंग, कैलाश भारती, संतोष बंजारे, दिनेश कुमार, मोहन लाल, गंगाप्रसाद कुर्रे, सत्यप्रकाश कौशिक, शिवचरण नौरंगे, गौतम खुटेल, बालकदास डहरे, विरेन्द्र चतुर्वेदी, अमन नारंग, संदीप कुमार सहित ग्रामीण एवं शहरी लोगों ने भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *