छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक में लिया निर्णय सरकार से अपनी मांगों को ध्यान आकर्षण करने विभिन्न चरणों मे करेंगे आंदोलन

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की प्रांतीय महासमिति की बैठक रायपूर प्रधान कार्यालय मे प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि प्रदेश के स्वास्थ्य कर्मचारियों की विभिन्न मांगों ओर ज्वलंत मुद्दों पर विचार विर्मश कर शासन को अपनी मांगों को लेकर ध्यान आर्कषण करने और विभिन्न चरणों मे आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। प्रदेश महामंत्री सैय्यद असलम ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की वेतन विसंगति सभी केडरो व्याप्तं है जिसे दूर करने सभी सरकारें वादा करती है किंतु मामला जस का तस रहता है। इस 2 वर्षो मे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सेवा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। देश सहित प्रदेश मे सभी ने सरहाना किए है। प्रांताध्यक्ष ओ पी शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि सबसे न्यूनतम वेतनमान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को मिला रहा है ये सबसे बडी विसंगति है। वही प्रदेश मे कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दर 17 प्रतिशत कम भुगतान हो रहा है। गृह भाडा भत्ता भी पुरानी दर से मिल रहा है। जिससे प्रत्येक कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।असलम ने बताया कि प्रदेश मे अधिकारी कर्मचारियों को 5 दिवस कार्यप्रणाली का आदेश हुआ है जो स्वागत योग्य है परंतु स्वास्थ्य कर्मचारियों को 24 घंटे सातों दिवस डयूटी करनी पड़ती है। इसके लिए पुलिस विभाग की तर्ज पर स्वास्थय कर्मचारियों को प्रतिवर्ष 13 माह का वेतन दिया जाना चाहिए। पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को पदोन्नति उपरांत वेतनमान मे कोई लाभ नहीं हो रहा है क्योंकि कर्मचारी उक्त पदोन्नत वेतनमान पहले प्राप्त कर चुके होते इसलिए एक विशेष वेतन वृद्धि का विशेष लाभ मिलना चाहिए। बैठक मे कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रविंद्र तिवारी प्रदेश महामंत्रीआलोकमिश्रा ,उपप्रांताधयक्ष प्रमेश पाल जिला अध्यक्ष दुर्ग राकेश तिवारी, एम आर शेख, मुकेश शर्मा, राघवेंद्र साहू,अरूण सिंह ,बी के शूक्ला,रवि ठाकुर, सतीश पसेरिया, सभी जिला अध्यक्ष सभी संभागीय अध्यक्ष गण सभी प्रकोष्ठ के संयोजक, सभी अस्पताल के अध्यक्ष व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *