अनेक निजी नल पाइप लाइनों को भी नुकसान पहुंचाकर आम जनता पर डाला आर्थिक बोझ
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के सामने नहर के पुल निर्माण कार्य किया जा रहा
उतई(सतीश पारख)दुर्ग पाटन से लगे उतई मिनी माता चौक से मचांदूर सड़क का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है।जिसका डामरीकरण कार्य भी घुघसीडीह तरफ हो गया है। लेकिन सड़क ठेकेदार के द्वारा तांदुला नहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतई के सामने पुल बनाने के लिये जेसीबी के माध्यम से खुदाई की।जिसमे मुख़्य पानी के पाईप लाइन को ही तोड़ दिया गया।जिसके कारण उतई नगर पंचायत के वार्ड क्रमाक 1 व 2 में पानी सप्लाई 5 दिनों से बंद पड़ा है।जिसको लेकर नागरिकों में रोष है।हालांकि नगर पंचायत के द्वारा टैंकर कर माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है।लेकिन पानी के लिये इसके बाद भी हाहाकर की स्थिति है।
पाइप तोड़ने की जानकारी होते ही नगर पंचायत के कर्मी पुल निर्माण स्थल पर पहुचे। ओर पाइप लाइन बनाने का कार्य किया किन्तु दूसरे दिन ही पुनः सड़क ठेकेदार कर्मियों द्वारा पुनः पाइप लाइन तोड़ दी गई जिसके कारण पांच दिन से पेयजल आपूर्ति बाधित है। कब तक पेयजल आपूर्ति बहाल होगा कहा नही जा सकता है।किंतु यह तय है की पाइप लाइन लेबल तक कंक्रीट किए बिना पाइप लाइन जुड़ पाना भी संभव नहीं है जिससे लगता है की पंद्रह दिन अथवा माह भी पेयजल आपूर्ति प्रारंभ करने में समय लग सकता है ।तब तक आम जनता जो नल जल पर आश्रित है उन्हे ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
वर्सन
सड़क ठेकेदार द्वारा नगर पंचायत पेयजल पाइप लाइन तोड़ दिया गया है।जिसके कारण पानी आपूर्ति बाधित हुआ है।लेकिन उससे हर्जाना लेकर नगर पंचायत के द्वारा टूटे पाईप लाइन को बनवाया जा रहा है। शीघ्र पानी की आपूर्ति नियमित ढंग से होगी।
सोहेल कुमार
मुख्य नगरपालिका अधिकारी
नगर पंचायत उतई
जिला-दुर्ग
