✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
राजिम । प्रसिद्ध राजिम माघी पुन्नी मेला में चारों तरफ प्रदेश शासन के मंत्री सांसद विधायक सभी के स्वागत के लिए फ्लेक्स पोस्टर लगाए गए हैं इसी तारतम्य में भाजपा नेताओं के भी लगाए गए थे परंतु कांग्रेस के कुछ नेताओं के इशारे के चलते नगर पंचायत राजिम के सीएमओ ने आदेशित कर भाजपा नेताओं के फ्लेक्स को नीचे उतरवा दिए गए। इससे जमकर नाराजगी व्यक्त की जा रही है क्योंकि आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत करने का अधिकार ना कि जनप्रतिनिधियों बल्कि आम जनता को भी है। स्थानीय जनप्रतिनिधिगण रुपए खर्च कर फ्लेक्स बनवाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाए कि ऐसे में अचानक मेले के पहले दिन ही फ्लेक्स को उतरवा लेना कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाती है।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के नेताओं ने अनुविभागीय अधिकारी राजिम को ज्ञापन सौंपकर इन्हें पुनः व्यवस्थित करने की मांग की है तथा ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू ने कहा कि राजिम नगरी धर्म नगरी है और विगत वर्षों से यहां सभी मिलकर सम्भाव को लेकर मानते है लेकिन कांग्रेस के ओछी राजनीति के चलते हमारे नेताओं द्वारा लगाए हुए फ्लेक्स पोस्टर को निकाला गया है जो कांग्रेस के निचली राजनीति को दर्शाता है।
वही
जिला पंचायत सदस्य रोहित साहू ने कहा कि राजिम धर्म धरा है ऐसे जगहों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए बल्कि देश प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के सम्मान में राजनीति से ऊपर उठकर सब लोगों को सहयोग प्रदान करना चाहिए परंतु कुछ लोगों की हरकत के चलते यह दृश्य देखने को मिला है। निहायत ही यह यहां के इतिहास में पहली बार हुआ है। हम इनका कड़े शब्दों में विरोध करते हैं।
जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि राजिम में प्रदेश भर के छोटे बड़े कलाकार भी आ रहे हैं यहां के मंदिरों के दर्शन करने के लिए देश प्रदेश से श्रद्धालु आ रहे हैं और उनके स्वागत को छोड़कर कुछ लोगो द्वारा ओछी राजनीतिक में लगे रहे तो इस क्षेत्र की हंसाई के सिवा और कुछ नहीं होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल सिंहा ने बताया कि प्रशासनिक तौर पर एसडीएम साहब को ज्ञापन सौंपा है कल तक विस्तृत नहीं होने पर परसों से आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए रूपरेखा बनाई जा रही है और इस तरह की हरकत करने वाले को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा के जिला मंत्री महेश यादव,पूर्व उपाध्यक्ष राजू जितेंद्र सोनकर,पार्षद टंकेश्वर सोनकर,सांसद प्रतिनिधि रिकेश साहू,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश राजपुत, नेमीचंद साहू,बिरेन्द्र साहू,प्रकाश साहू,किशोर साहू,नेपाल साहू,तुकेश साहू,सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
