ग्राम पंचायत धोबनमाल मे सरपंच सचिव ने गरीबो को मिलने वाले पेेंशन राशि का डेढ़ माह पहले किया था आहरण और नही किये थे वितरण
सरपंच सचिव पर ग्रामीणो ने पहले भी लगा चुके है भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, अब शिकायत के बाद होगी जांच
✍🏻 रिपोर्टर विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
मैनपुर – गरियाबंद जिले के आदिवासी विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबनमाल मे शासन द्वारा वृद्धा पेंशन, समाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग पेंशन, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, सुखद सहारा पेंशन लगभग 336 लोगो को वितरण किया जाता है जिसमे 75 लोगो को नगद वितरण किया जाता है। ग्राम पंचायत धोबनमाल के सरपंच जगतराम नागेश एवं सचिव गौरीशंकर यादव द्वारा पिछले 06 माह का इन 75 गरीब वृद्धजनो को मिलने वाली लाखो रूपये के पेंशन राशि का आहरण कर लिया था लेकिन आहरण करने के एक डेढ़ माह बाद भी हितग्राहियो को वितरण नही किया जा रहा था लगातार गरीब बुजुर्ग पेंशनधारियो द्वारा पेंशन राशि देने सरपंच सचिव से गुहार लगा रहे थे लेकिन सरपंच सचिव गरीबो बुजुर्गो पेंशनधारियो के हक के पैसे को उन्हे नही दे रहा था लगातार घुमाया जा रहा था गरीब बुजुर्ग लोगो को पिछले 06 माह से पेंशन नही मिलने से दर -दर की ठोकरे खाने मजबूर कई बार सरपंच सचिव और पंचायत कार्यालय का चक्कर लगाते थक चूके थे। इस खबर का जब खबर प्रकाशन किया गया तब News 24 carate com प्रमुखता से खबर प्रकाशन के बाद सरपंच सचिव पेंशनधारी बुजुर्ग गरीबो के घर -घर पहुंचकर पेंशन राशि का वितरण कर रहे और सभी 75 हितग्राही जिनका नगद राशि सरपंच सचिव द्वारा आहरण किया गया था उन्हे लौटाया गया।
एसडीएम मैनपुर एवं जनपद सीईओ ने लिया मामले को गंभीरता से
ग्राम पंचायत धोबनमाल के सरपंच जगतराम नागेश एवं सचिव गौरीशंकर यादव द्वारा गरीब पेंशनधारियो के पेंशन राशि आहरण कर गरीबो को वितरण नही करने के मामले को मैनपुर एसडीएम सूरज कुमार साहू एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर रूपकुमार ध्रुव ने गंभीरता से लिया और तत्काल पंचायत विभाग के करारोपण अधिकारी अशोक कुमार शर्मा को ग्राम धोबनमाल भेजा गया जहां करारोपण अधिकारी को पेंशनधारियो ने पिछले 06 माह से पेंशन राशि भुगतान नही करने और सरपंच सचिव द्वारा राशि आहरण कर रख लेने की जानकारी दिया जिस पर करारोपण अधिकारी अशोक कुमार शर्मा ने सरपंच सचिव को अपने साथ लेकर बुजुर्गो के घर -घर पहुंचकर पेंशन राशि का वितरण करवाया है और इस मामले मे जल्द ही नियमानुसार ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव पर कार्यवाही करने की बात कही गई है।
सरपंच सचिव ने पूर्व मे भी लाखो रूपये फर्जी राशि आहरण किया है अब इस मामले की होगी जांच
ग्राम पंचायत धोबनमाल के ग्रामीणो ने बड़ी संख्या मे नवम्बर माह मे मैनपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को ज्ञापन सौपकर ग्राम पंचायत धोबनमाल के सरपंच जगतराम नागेश एवं सचिव गौरीशंकर यादव पर बगैर पंचायत प्रस्ताव के फर्जी तरीके से 14वें वित्त, 15वें वित्त व शासन से मिलने वाले विभिन्न प्रकार के शासकीय राशियो निर्माण कार्यो की राशियो मे भारी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग किया था लेकिन अब तक इस मामले मे जांच नही किया गया और तो और सरपंच सचिव द्वारा इस मामले मे लिपा -पोती करने का ग्रामीणो द्वारा आरोप लगाया गया है ग्रामीणो ने यह भी आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत मैनपुर के कुछ जिम्मेदार अधिकारियो का भ्रष्टाचार को अंजाम देने वाले ग्राम पंचायत धोबनमाल के सरपंच सचिव को संरक्षण प्राप्त है जिसके चलते आज तक इस मामले मे जांच नही हुआ तभी तो सरपंच और सचिव का हौसला इतना बढ़ गया कि अब वे गरीबो के हक पेंशन राशि को भी डकारने की योजना बना लिया था यह मामला ऑनलाइन वेब पोर्टल News 24 carate com मे प्रकाशित होने के बाद गरीबो को पेंशन राशि वितरण किया गया है।
जनपद सीईओ ने कहा सचिव पर तत्काल होगी कार्यवाही
जनपद पंचायत मैनपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपकुमार ध्रुव ने प्रेस वार्तालाप पर news 24 carate com संवाददाता को बताया एक से डेढ़ माह पहले पेंशन राशि आहरण कर वितरण नही करना काफी गंभीर मामला है इस मामले की भी जाॅच होगी और सरपंच सचिव के खिलाफ जो भी शिकायत मिली है जांच दल ग्राम पंचायत धोबनमाल पहुंचकर मामले की निष्पक्ष जाॅच करेगी जांच मे दोषी पाये जाने पर नियमानुसार कार्यवाही होगी। उन्होने कहा ग्राम पंचायत के सचिव के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिला पंचायत सीईओ को प्रतिवेदन बनाकर भेजा जा रहा है।
