उतई(सतीश पारख).फोटो
खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ डी के बेलचंदन के मार्गदर्शन में आज
विकासखंड निकुम थाना उतई के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों मे स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग एवं औषधि विभाग के अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत ब्लॉक निकुम को तम्बाकू मुक्त ज़ोन बनाने की मुहिम मे कोटपा एक्ट 2003 के अंतर्गत चालानी कार्यवाही की गई जिसके तहत कई पान ठेलों, होटलों एवं सभी सर्वजनिक स्थानो पर धूम्रपान करने वालों पर त्वरित कार्यवाही की गई तथा कई स्थानों पर धूम्रपान निषेध की चेतावनी बोर्ड नहीं पाए जाने पर समझाइश देते हुए चालान काटा गया। संयुक्त टीम में औषधि विभाग से औषधि निरीक्षक ईश्वरी नारायन सिंह , खाद्य विभाग से खाद्य सुरक्षा अधिकारी क्षीरसागर पटेल एवं स्वास्थ्य विभाग से कॉउंसलर गीतु साहू शामिल रहे। ब्लॉक मीडिया ऑफिसर विक्रम रामटेके ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत इसी माह मे निकुम ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंजोरा, पुलगाव ,अंडा आदि स्थानो पर भी कार्यवही की जानी है।

