ग्राम पंचायत महुदा के गौठान मे आजीविका मिशन के माध्यम से बिहान गौठान मेला का आयोजन किया गया

पाटन। विकासखण्ड के ग्राम पंचायत महुदा के गौठान मे आजीविका मिशन के माध्यम से गौठान मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात  जनपद अध्यक्ष  रामबाई सिंहा, उपाध्यक्ष  देवेंद्र चंद्रवंशी, एस आर ध्रुव  एवं सरपंच मनोज साहू  द्वारा माँ सरस्वती की पुजा अर्चना कर किये। जिसके उपरांत गौठान स्तर पर मसरूम के लिए शेड निर्माण एवं प्रतिक्षालय भवन का भूमि पुजन किया गया।इस मौके पर महिला समुहो द्वारा मटकी फोड,कुर्सी दौड, खो खो,नरियल फेक सहित विविध खेल का आयोजन हुआ साथ ही महिला समुह द्वारा अनेक व्यजंनो का स्टाल लगाया गया। समुह के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से अतिथि सत्कार भी कीया गया। कार्यक्रम प्रतिभागी विजेताओ को जनपद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष द्वारा प्रमाण पत्र से सम्मानित भी किया गया। साथ  ही सरपंच मनोज साहू द्वारा खेल मे भाग लेने वाले सभी महिलाओ को प्रोत्साहन राशि दिया गया एवं महुदा,खुडमुडा, घुघवा, जमराव के आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व महुदा के मितानीनो को शाल भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के समापन अवशर पर जनपद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष द्वारा स्टालो पर जाकर व्यजंनो का लुप्त लिया। जनपद अध्यक्ष रामबाई सिंहा द्वारा स्टाल पर लगे साडी सेल पर ख़रीददारी भी की गई।  मौके पर प्रमुख रूप से  मनोज साहू, मुकेश साहू,राधे साहू,हेमलाल साहू, सखाराम साहू, भागवत पटेल,किर्तण साहू,यशवंत साहू,अशोक साहू, भीषम सिंहा, भुपेंद माटल, परस राम साहू  सहित महिला समुह के सदस्य एवं ग्राम ग्रामीण उपस्थित थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *