एडवेंचर खो-खो क्लब झीट के तत्वाधान मे ग्राम झीट मे मातृ-पितृ पूजन समारोह 2022 का आयोजन 15 फरवरी को किया गया जिसमें ग्राम के युवाओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। ज्ञात हो कि यह इस प्रकार का ग्राम मे प्रथम कार्यक्रम था बावजूद इसके ग्रामवासियो ने इसको बहुत सराहा एवं नन्हे बच्चों से लेकर वृद्ध जन तक सबने इस कार्यक्रम मे भाग लिया। जिस प्रकार भारतीय संस्कृति कुछ पाश्चात्य सभ्यता के कुप्रचार के कारण संकट मे पड़ने लगा है इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को संस्कृति के बारे मे अवगत कराने का यह उत्तम माध्यम है। समुचे विश्व मे जहाँ युवा वर्ग वैलेंटाइन डे मना रहे है वहीं भारतीय संस्कृति अपने मातृ-पितृ को इस दिन पूज करके आनंदित महसूस कर रहे है। युवाओं मे बढ़ती उम्र के साथ माता -पिता से बात करने मे संकोच कि प्रवृत्ति बढ़ने लगती है ऐसे मे वे माता पिता से दूर होते जा रहे है और कई प्रकार कि कुसंगतियो मे पढ़ने लगते है। बच्चों का भविष्य बनाने मे माँ बाप कि पूरी जिंदगी लग जाती है लेकिन समाज और दुनिया मे चल रही कुप्रथाओं के कारण बच्चे माता पिता के द्वारा किये गए कृत्य को भूलते जाते है एवं एक समय के बाद उन्हें अकेला तक छोड़ जाते है। माता पिता तथा बच्चों के बीच प्रेम स्थापित। करने का यह एक माध्यम है इससे बच्चों मे नए संस्कार जागने लगते है और इस प्रकार के आयोजन से बच्चो मे माता पिता के प्रति आदर और सम्मान कि भावना प्रकट होती है।
इस कार्यक्रम मे ग्राम के जन्प्रतिनिधि भी शामिल हुए जिनमें पाटन क्षेत्र के जनपद अध्यक्ष रामबाई सिन्हा जी ,सरपंच शशिकला सिन्हा जी, यशवन्त सिन्हा जी, रोहित साहू ( प्रधानपाठक),मुकेश साहू, टीकाराम साहू,केशव सिन्हा,क्लब के सभी सदस्य एव्म ग्रामवासी भी शामिल है।
ग्राम झीट मे मनाया गया मातृ-पितृ पूजन समारोह
