विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत, डॉ.शिवकुमार डहरिया, कवासी लखमा आज राजिम आयेंगे

लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद —  छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.चरणदास महंत आज राजिम आयेंगे और वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत सायं 4ः45 बजे कार द्वारा गोबरा नवापारा से प्रस्थान कर शाम 5 बजे विश्राम गृह राजिम पहुंचेंगे। वे सायं 5ः30 बजे विश्रामगृह राजिम से प्रस्थान कर शाम 5ः45 बजे राजीव लोचन मंदिर पहुंचेंगे। दर्शन पश्चात माघी पुन्नी मेला के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत रात्रि 8ः30 बजे कार द्वारा राजिम से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
साथ ही प्रदेश के नगरीय प्रशासन विकास एवं श्रम मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया भी आज राजिम आयेंगे। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला के उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होंगे। और हमारे प्रदेश के वाणिज्यिक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा भी आयेंगे। वे यहां पर राजिम माघी पुन्नी मेला के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *