उतई। ग्राम डुन्डेरा में जोहार क्लब व ग्रामवासियो के सरंक्षण में छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव का आयोजन 20 फ़रवरी को किया जायेगा।जिसमे विभिन्न प्रकार के छत्तीसगढ़ी खेलो का आयोजन होगा।
आयोजक पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे ने बताया की ग्राम डुन्डेरा में पहली बार छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव का आयोजन किया गया है।जिसमे मैराथन दौड़,कबड्डी,खो-खो,खुर्सी दौड़ सहित अन्य छत्तीसगढ़ी खेल शामिल होगा।कार्यक्रम में मुख्यातिथि हेतु प्रदेश के गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू को शामिल होने आमंत्रित किया गया है।इस दौरान पूर्व एल्डरमेन तरुण बंजारे,पार्षद रोहित धनकर, मनीष खिलाड़ी,संतोष बंजारे,ईश्वर साहू,प्रदीप बंजारे लोमन सोनी,दिनेश,मोनू तिवारी उपस्थित थे।
डुन्डेरा में छत्तीसगढ़ी खेल महोत्सव 20 को,मैराथन दौड़ कबड्डी सहित होंगे छत्तीसगढ़ी खेलो का आयोजन गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे शामिल
