धमतरी। चिटफंड कम्पनियों के जाल में फंस कर हजारों लोगों ने अपने पैसे लुटा दिए। किसी ने 1 लाख निवेश किया तो किसी ने 10 लाख निवेश किए, लेकिन मेच्योरिटी पूरी होने के बाद भी ना उन्हें ब्याज सहित रकम मिली और ना उनकी मूल रकम अदा हुई। वहीं सत्ता में आने से पहले चुनाव के दौरान कांग्रेस ने चिटफंड कम्पनी के पीड़ितों को राहत दिलाने का वादा किया था। उक्त वादा तीन साल बीत जाने के बाद भी पूर्ण नहीं हुआ है। प्रदेश सरकार ने पीड़ितों की संख्या और राशि का ब्यौरा एकत्र करने का काम भी पूर्ण कर लिया गया है। लेकिन आज तक किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई। उक्त बाते भाजपा आदिवासी नेत्री एवं जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने चर्चा के दौरान कही। उन्होंने बताया कि निवेशकों के पैसा वापस दिलाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नाम तहसील कुकरेल के तहसीलदार श्री राधाकृष्ण बंजारे को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में अनीता ध्रुव ने कहा कि वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के समय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजीव भवन मे अपनी भाषण मे प्रदेश के निवेशकों से वादा करते हुए कहा था कि कांग्रेस सत्ता में आते ही सभी चिटफंड कम्पनी में निवेश किये हुए निवेशको का पैसा वापस होगा। उसके लिए कम्पनी का जमीन बेचना पड़े या अतिरिक्त बजट तैयार करना पढे हर हाल में सभी निवेशको को पैसा वापस दिया जायेगा। सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि सभी चिटफंड कम्पनी मे निवेश किये गए निवेशको की जानकारी लूंगा और एक मिनट में सभी निवेशको के खाते मे पैसा चला जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार चिटफंड कम्पनियों की संपत्ति बेच कर फर्जीवाड़े के शिकार हुए लोगों के पैसे लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आवेदन लेकर जानकारी भी ले चुके है। लेकिन अभी तक किसी भी निवेशको का पैसा वापस नही हुआ है। अनीता ध्रुव ने कहा कि यहाँ भी कई कम्पनियों का जमीन बिक चूका है, पैसा शासन के फंड मे जमा हो चूका है, परंतु अभी तक निवेशको को पैसा वापस नही हुआ है। पैसा नही मिलने से लोग परेशान है। कई लोग घर से बेघर गये है कई लोग पैसे के अभाव में अपने लड़की-लड़को की शादी नहीं कर पा रहे है। कई लोग अपने बच्चों को उच्च शिक्षा की पढ़ाई नही करवा पा रहे है। कई पैसा के अभाव में ईलाज नही करवा पा रहे है। इन निवेशकों को अनेक परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है, वही कई लोग अपनी जान भी गवां चुके है। जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने निवेशकों के दुख-दर्द को समझते हुए जल्द से जल्द उनके राशि वापस दिलाने की मांग की है। अनीता ध्रुव ने जानकारी दी कि आदिवासी बाहुल्य तहसील नगरी में लगभग 172 चिटफंड कम्पनी में 41 हजार 218 निवेशकों का पैसा वापसी का आवेदन जमा हुआ है। जिसका निवेश राशि लगभग 86 करोड़ 60 लाख 51 हजार 942 रूपए है। शासन जल्द ही इस पर कार्यवाही नहीं करती, तो निवेशकों के साथ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
चिटफंड कम्पनी मे जमा पैसा तत्काल निवेशकों को दे भूपेश सरकार-अनीता ध्रुव… मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम सौंपा ज्ञापन
