पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की


उतई ।दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत ग्राम डुमरडीह में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा किया गया यह दुस्साहस और हमारे जवानों की शहादत को देश भुला नहीं पाएगा।
पुलवामा में आज के दिन देश की सेवा और रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हमारे सभी वीर जवानों को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि।
हम सभी भारतीय उनके और उनके परिवारों के सर्वोच्च बलिदान के हमेशा ऋणी रहेंगे।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष शालनी रिवेन्द्र यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री जितेंद्र साहू,जनपद अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख, जिला पंचायत कृषि सभापति योगिता चंद्रकार,जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार सेन,दिवाकर गयाकवाड़ ,पूर्व सरपंच संघ अध्यक्ष रिवेन्द्र यादव,सरपंच चक्षु प्रभा महिपाल,उपसरपंच प्रदीप पाटिल सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीदों को दी श्रद्धाजंली ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *