छुरा-छुरा नगर के शासकीय उचित मूल्य दुकान अब दो जगहों पर संचालित हो रही है । जिसमे एक दुकान वार्ड क्रमांक 15 में एवं दूसरा वार्ड क्रमांक 05 गादिकोट में शुभारंभ हो गया है ।
आपको बता दे वार्ड क्रमांक 15 में संचालित दुकान जय माँ शीतला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित की जा रही है । वार्ड क्रमांक 15 में संचालित दुकान का शुभारंभ राजमहल के यशपेन्द्र शाह एवं नगर पंचायत अध्यक्ष खोमन चंद्राकर , सभापति भोलेशंकर जायसवाल के करकमलों से फीता काटकर माँ लक्ष्मी की पुजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। वही नगर अध्यक्ष खोमन चंद्राकर ने कहा नगर में दो दुकान खुलने से नागरिकों को काफी सहूलियत होगी औऱ समय की भी बचत होगी। वही यशपेन्द्र शाह ने समूह की महिलाओं को शुभकामनाएं प्रेषित किये ।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 15 की दुकान में वार्ड क्रमांक क्रमशः 1, 9, 10, 11,12,13,14,15 के वार्डवासियों को इस दुकान में राशन उपलब्ध रहेगी । बाकी वार्डवासियों को गादिकोट के दुकान में राशन उपलब्ध रहेगी । पुरानी दुकान अब पूर्णतः बन्द हो चुकी है।
इस मौके पर नगर पंचायत छुरा के सभापति भोलेशंकर जायसवाल, एल्डरमैन सलीम मेमन, संदीप सोनी, पार्षद रजनी लहरे, भारती सोनी, मीना चंद्राकर , जय माँ शीतला समूह की महिलाओ में अध्यक्ष राधिका यादव, सचिव ललिता पटेल, बजरंग पांडेय, पत्रकार कुलेश्वर सिन्हा आदि उपस्थित थे ।
