धमतरी। भाजपा आदिवासी नेत्री व जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में अपहरण, हत्या, लूट, बलात्कार जैसे अपराध का गढ़ बन गया है। छत्तीसगढ़ अब अपराध का गढ़ बन गया है। प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नही है। हर कोई अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। हर तरफ अपराध और सरकारी अन्याय, अत्याचार का बोलबाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अब अपने वादों से मुकर रही है। तीन साल के शासनकाल में जनता तंग हो चुकी है। प्रदेश में विकास के सारे काम ठप हो गए हैं। अनीता ध्रुव ने कहा कि प्रदेश में माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। राज्य में कानून का नहीं, माफियाओं का राज चल रहा है। कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर हो गई है। आज पूरे प्रदेश में भू-माफिया, शराब माफिया, रेत माफियाओं का राज बन गया है। गांव-गांव में अवैध शराब की नदियां बह रही हैं। वहीं प्रदेश में अवैध रेत खनन का कारोबार धड़ल्ले से फल फूल रहा है। अनीता ध्रुव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने बड़े जतन से छत्तीसगढ़ में विकास किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे तीन साल में बीमार कर दिया है। जिसका सबक आने वाले दिन में प्रदेश की जनता सिखाएगी।
भूपेश सरकार का वादा गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ बन गया अपराध व रेत माफियों का गढ़ – अनीता ध्रुव
