आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम को लेकर भाजपा की मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन आज

पाटन। भारतीय जनता पार्टी की प्रतिवर्ष भाजपा कार्य कर्ताओं से लिए जाने वाली *आजीवन सहयोग निधि* कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन आज पाटन में आआयोजित की गई है। उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मध्य मंडल प्रभारी पवन शर्मा, आजीवन सहयोग निधि प्रभारी मध्य पाटन मंडल बसंत चंद्राकर, सहप्रभारी दिलीप साहू की उपस्थिति में यह कार्यक्रम मध्य पाटन मंडल में संपन्न होगा।

      
      *कार्यक्रम स्थल--चंद्राकर भवन पाटन*
      *समय-- दोपहर 01 बजे*
      *दिनाक--11-02-2022*

उक्त कार्यक्रम में मंडल में निवासरत सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला एव मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, समस्त वरिष्ठ एव कनिष्ठ भाजपा के नेता एव कार्यकर्ता गण, सभी पंचायत एव नगर पंचायत स्तर के जनप्रतिनिधिगण, शक्तिकेन्द्र के संयोजक सह संयोजक, बूथ के अध्यक्षगण आवश्यक रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू ने समस्त बूथ अध्यक्षगणों से निवेदन किया है कि जो बूथ स्तर का 25 सदस्यों का सरल पोर्टल सूची जिनका जमा नहीं हो पाया है ,वह सूची साथ मे लेकर आवेंगे और जिनके पास सूची नही है वो उसको कल वितरण किया जाएगा l सरल पोर्टल को बूथ अध्यक्ष गन अनिर्वाय रूप से भरकर जमा करना है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *