पाटन। भारतीय जनता पार्टी की प्रतिवर्ष भाजपा कार्य कर्ताओं से लिए जाने वाली आजीवन सहयोग निधि कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन आज 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे से विश्राम गृह तर्रा में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उत्तर मंडल प्रभारी एव जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,आजीवन सहयोग निधि प्रभारी उत्तर पाटन मंडल जितेंद्र वर्मा, सहप्रभारी कमलेश चंद्राकर की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न होगा।
उक्त कार्यक्रम में मंडल में निवासरत सभी राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, एव मंडल के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, समस्त वरिष्ठ एव कनिष्ठ भाजपा के नेता एव कार्यकर्ता गण, सभी पंचायत एव नगर स्तर के जनप्रतिनिधिगण शक्तिकेन्द्र के संयोजक सह संयोजक, बूथ के अध्यक्ष गण
उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी उत्तर पाटन मंडल लोकमनी चंद्राकर ने दी है।
