दुर्ग शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनोरा
में गत दिनों बसंत पंचमी का उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया | इस दिन प्राचार्य श्रीमती नीलिमा गजपाल के द्वारा विद्यालय के प्रांगण में मां सरस्वती की प्रतिमा की प्रतिष्ठा की गई | यह कार्यक्रम अत्यंत धूमधाम से सीमित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ कोरोना के प्रोटोकाल का पालन करते हुए संपन्न कराया गया| पूजन कार्य में श्रीमती संजना त्रिपाठी , विनोद बांगडे ,श्रीमती श्वेता सिंह ,श्रीमती सरिता श्रीवास्तव श्रीमती अपर्णा तिवारी एवं श्रीमती अलका अगलावे ने अपनी भागीदारी दी तथा कार्यक्रम स्थल की सज्जा हेतु श्रीमती विभावरी केसरी ,कुमारी इंद्राणी बोस ,कुमारी प्रीति ताम्रकार, श्रीमती चित्रलेखा ठाकुर, लोकेंद्र देशमुख ,एवं श्रीमती गायत्री सैनी ने बच्चों के साथ मिलकर किया गया। । कार्यक्रम में मां सरस्वती की आरती एवं भजन की प्रस्तुति शिक्षकों के द्वारा की गई कार्यक्रम के अंत में समस्त अतिथियों एवं सम्मिलित लोगों को प्रसाद का वितरण श्रीमती सोमा सरकार श्रीमती नारायणी सिन्हा, श्रीमती सारिका सोनी एवं देवेंद्र साहू द्वारा किया गया ।मां सरस्वती की अर्चना का यह उत्सव अत्यंत उल्लास से मनाया गया जिसमें कक्षा बारहवीं के कुछ विद्यार्थी शिक्षक गण एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी सम्मिलित थे | श्रीमती नीलिमा गजपाल ने बसंत के शुभारंभ एवं मां सरस्वती के जन्मोत्सव के
इस पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं दी |

