टीचर्स एसोसियेसन ने काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया,विभिन्न विषयौ के रिक्त पद को सार्वजनिक करने रखी मांग,,

छुरा ….छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसियेशन गरियाबन्द के जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी के नाम से एक ज्ञापन आज संयुक्त संचालक अरविंद ध्रुव को सौंपा गया जिसमें कहा गया है कि काउंसलिंग के माध्यम पदोन्नति प्रक्रिया की जावे एवं जिले में विभिन्न विषयो के रिक्त पदों को सार्वजनिक किया जाये।
आज जिलाशिक्षाधिकारी के नाम सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में भी सहायक शिक्षक से शिक्षक एवं प्राथमिक शाला में प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति किया जाना है इन पदो पर पदोन्नति की प्रक्रिया काउंसलिंग के माध्यम से किया जावे तथा जिले में विभिन्न विषय मे पदों की रिक्त पदों की संख्या को सार्वजनिक किया जावे। इस अवसर पर प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर , प्रांतीय सहसचिव विनोद सिन्हा, प्रदेश मंत्री छन्नू लाल सिन्हा, प्रांतीय महिला प्रकोष्ठ से गीता शरणागत,आई टी सेल प्रभारी गिरीश शर्मा, ब्लाक अध्यक्ष गण सन्तोष साहू ( छुरा),जितेन्द्र सोनवानी (गरियाबन्द), हुलास साहू (फिंगेश्वर), नन्द कुमार रामटेके, सलीम मेमन, संजीव सोनटेके, देवेन्द्र पांडेय, सुरेश केला, किरण साहू, दीपक सरवैया, मुकुंद कुटारे, झीलेन्द्र साहू, राजेन्द्र दीवान, ईश्वरी सिन्हा, प्रतिभा सकरिया आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *