CBSE Term 2 Exams Date 2022: सीबीएसई टर्म 2 थ्योरी परीक्षा 26 अप्रैल से होगी. डेटशीट जल्द जारी होगी. सीबीएसई ने एक नोटिस जारी कर परीक्षा की तारीख (CBSE Term 2 Exam Date) की जानकारी दी है. सीबीएसई ने बताया है कि टर्म 2 परीक्षा 26 अप्रैल 2022 से आयोजित की जाएगी. सीबीएसई ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेटशीट (CBSE Board 10th 12th Exam) जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट cbse.nic.in पर जारी की जाएगी. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि, देश में COVID-19 महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए 2 परीक्षाओं को ऑफलाइन समाप्त करने का निर्णय लिया है.
केंद्रीय शिक्षा बोर्ड पहली बार कक्षा 10 और कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा दो चरणों में आयोजित कर रहा है. यह देश में मौजूदा कोविड की स्थिति को देखते हुए किया गया है. सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) 26 अप्रैल, 2022 से कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म -2 बोर्ड परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित करेगा. विस्तृत डेट शीट जल्द ही cbse.nic.in पर जारी किया जाएगा.
